(APY Chart) अटल पेंशन योजना 2022: ऑनलाइन आवेदन व अकाउंट स्टेटस

अटल पेंशन योजना आनलाइन-2022 Atal Pension yojana In Hindi। Benefit, Downlond Application Form & APY Chart।


Atal Pension Yojana,-अटल पेंशन योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2015 को की गयी थी | इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की 60 वर्ष की आयु होने के बाद 1000 रु से 2000 से 3000 से 4000 से लेकर 5000 रु तक की धनराशि पेंशन के रूप में प्रतिमाह दी जाएगी | Atal Pension Yojana के तहत पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाएगी | अटल पेंशन योजना 2022 में ना केवल आप कम राशि जमा करवाकर हर माह ज्यादा पेंशन के हकदार हो सकते हैं, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं | इस योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसे अमाउंट चार्ट ,रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता ,जरुरी दस्तावेज़ आदि  प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े |


ये है अटल पेंशन योजना की स्कीम 

अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत जमाकर्ताओं को कम से कम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये तक मासिक पेंशन मिल सकती है। अगर कोई व्यक्ति 210 रुपये प्रति महीने का निवेश करता है तो वह सालाना 60 हजार रुपये यानी प्रति महीने पांच हजार रुपये तक पेंशन पा सकता है। जिसके लिए निवेश व्यक्ति को 18 वर्ष की  उम्र से ही करना होगा ।

अटल पेंशन योजना में ऐसे करें आवेदन

Atal Pension Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक को आवेदन प्रकिया को पूरा करना होता है। सभी उम्मीदवार दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के आवेदन प्रकिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

  • अटल पेंशन योजना आवेदन करने के लिए लाभार्थियों को अपने नजदीकी राष्ट्रीय बैंक में जाना होगा।
  • वहां जा कर योजना के लिए आवेदन फॉर्म लें।
  • फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • फॉर्म के साथ सम्बन्धित दस्तावेजों को भी अटैच करें।
  • फिर सम्पूर्ण फॉर्म को चेक कर के उसी बैंक में जमा कर दें।




कैसे मिलेगी 10 हजार रूपया हर महिने की पेंशन?

10 हजार रुपये मासिक पेंशन पाने के लिए पति और पत्नी दोनों को इस योजना के तहत अपना खाता खुलवाना होगा। अगर पति की उम्र 30 साल है, तो उसे पांच हजार रुपये की पेंशन पाने के लिए हर महीने 577 रुपये अपने एपीवाई खाते में डालने होंगे। वहीं, अगर पत्नी की उम्र 25 साल है, तो उसे हर महीने 376 रुपये का योगदान देना होगा। इस तरह पति और पत्नी दोनों को संयुक्त रूप से 10 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। 


अटल पेंशन योजना के अन्य लाभ 

हर महिने पेंशन के अलावा अगर पति या पत्नी में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो जीवित पार्टनर को योजना के तहत 8.5 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही हर महीने उसे पेंशन भी मिलती रहेगी। 


अटल पेंशन योजना (एपीवाई) खाता खोलने की प्रक्रिया 

बैंक शाखा/पोस्ट ऑफिस, जहां व्यक्ति का बचत खाता है, में संपर्क करें या अगर खाता नहीं है तो नया बचत खाता खोलें।  

बैंक/डाकघर बचत बैंक खाता संख्या उपलब्ध कराएं और बैंक कर्मचारियों की मदद से एपीवाई पंजीकरण फार्म भरें। 

आधार/मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन योगदान के बारे में संचार की सुविधा हेतु प्रदान की जा सकती है।  

 एक महिने/तिन महिने/6 महिने योगदान के हस्तांतरण के लिए बचत बैंक खाता/डाकघर बचत बैंक खाते में आवश्यक राशि रखना सुनिश्चित करें।



मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के बिना अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अकाउंट खोलने की प्रक्रिया

वह सभी लोग जिनके पास बैंक खाता है लेकिन वह नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जल्द ही अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उनके लिए खाता खोलना आसान हो जाएगा। जल्द ही पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा जिसके अंतर्गत मौजूदा बचत खाताधारकों को ऑन बोर्डिंग के लिए वैकल्पिक चैनल शुरू करने की अनुमति दी गई है। इस चैनल के माध्यम से अब बिना मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के खाता धारक अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अपना खाता खोल सकता है।


पहले अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता सिर्फ मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से ही खाता खोला जा सकता था। लेकिन अब इस नए कदम की वजह से खाताधारक बिना मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के अपना खाता खोल सकते हैं।

यदि आप अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता खोलना चाहते हैं तो आपको बैंक से संपर्क करना होगा जहां आपका बचत खाता है। वहां से आपको पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पंजीकरण फॉर्म से अटैच कर करके यह पंजीकरण फॉर्म उसी बैंक में जमा कर देना होगा। आपको फॉर्म साथ अपना एक वैध फोन नंबर भी देना होगा जिस पर आपको सभी s.m.s. प्राप्त होंगे


अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

सर्वप्रथम आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अटल पेंशन योजना

अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

होम पेज पर आपको APY-कंट्रीब्यूशन चार्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।

अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट

जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने कंट्रीब्यूशन चार्ट खुल कर आ जाएगा।

आप इस चार्ट में कंट्रीब्यूशन डिटेल चेक कर सकते हैं।

आप इस चार्ट को डाउनलोड करके फ्रेंड भी कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना की एंडोवमेंट डिटेल देखने की प्रक्रिया

सर्वप्रथम आपको अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आपके सामने होम पेज खोल कर आएगा।

होम पेज पर आपको इनरोलमेंट डिटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

एंडोवमेंट डिटेल

इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

इस पेज पर आपको निम्नलिखित विकल्प खुल कर आएंगे।

जेंडर वाइज एनरोलमेंट

Age वाइज एनरोलमेंट

स्टेट/यूटी वॉइस एनरोलमेंट

पेंशन अमाउंट वाइज एनरोलमेंट

बैंक वॉइस एनरोलमेंट

आप इन विकल्प के माध्यम से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।

सर्विस प्रोवाइडर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

सर्वप्रथम आपको अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आपके सामने होम पेज खोल कर आएगा।

इसके पश्चात आपको APY सर्विस प्रोवाइडर कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

सर्विस प्रोवाइडर से संबंधित जानकारी

अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

इस पेज पर आप सर्विस प्रोवाइडर से संबंधित जानकारी देख सकेंगे।

APY e -PRAN/ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू देखने की प्रक्रिया

सबसे पहले आपको अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आपके सामने होम पेज खोल कर आएगा।

होम पेज पर आपको APY e -PRAN/ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

APY e -PRAN/ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट व्यू

अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।

इस पेज पर आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

इसके पश्चात आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

अब आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ