Bihar Board मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार (Objective ) Class 10th Objective Question 2023| Class 10th Science Objective Question 2023

 Class 10th Science Objective & Subjective Question Answer 2023 ] नमस्कार दोस्तों यहां पर बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं भौतिक विज्ञान का महत्वपूर्ण चैप्टर ( मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर )  दिया गया है साथ ही साथ बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान का मॉडल पेपर ( bihar board class 10 science model paper 2023 ) भी उपलब्ध करवा दिया गया है अगर आप इस बार बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की तैयारी कर रहे हैं Class 10th manav netra rang biranga sansar objective question तो यह प्रश्न आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यही सब प्रश्न आपके बोर्ड परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इसलिए बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं का मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर को जरूर पढ़ें class 10th physics  ka objective questions answer in hindi

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार class 10th

[ 1 ] किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब आँख के जिस भाग पर पड़ता है, वह है-


[ A ] कॉर्निया

[ B ] रेटिना

[ C ] पुतली

[ D ] आइरिस


                 Answer ⇒   B

[ 2 ] एक स्वस्थ आँख के लिए स्पष्ट दृष्टि की अधिकतम दूरी है ?


[ A ] 25 सेमी

[ B ] शून्य

[ C ] 250 सेमी

[ D ] अनन्त


                 Answer ⇒   D

[ 3 ] आँख व्यवहार होता है –


[ A ] अवतल दर्पण की तरह

[ B ] उत्तल लेंस की तरह

[ C ] समतल दर्पण की तरह

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   B

[ 4 ] मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है?


[ A ] उत्तल

[ B ] अवतल

[ C ] बलयाकार

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 5 ] मानव-नेत्र में जो बिंदु प्रकाश के लिए बिलकुल सुग्राही नहीं होता, उसे कहते हैं।


[ A ] अंधबिंदु

[ B ] पीतबिंदु

[ C ] दूरबिंदु

[ D ] निकटबिंदु


                 Answer ⇒   A

[ 6 ] मानव नेत्र जिस भाग पर प्रतिबिंब बनाते हैं, वह हैं।


[ A ] कॉर्निया

[ B ] परितारिका

[ C ] पुतली

[ D ] दृष्टिपटल


                 Answer ⇒   D

[ 7 ] मानव नेत्र अभिनेत्र लेंस की फोकस दरी को समायोजित करके विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तुओं को फोकसित कर सकता है, ऐसा हो पाने का कारण है—


[ A ] जरा-दूरदृष्टिता

[ B ] समंजन क्षमता

[ C ] निकट दृष्टि

[ D ] दीर्घ दृष्टि


                 Answer ⇒   B

[ 8 ] जो नेत्र निकट वस्तु को साफ नहीं देख सकता  उस नेत्र में होता है।


[ A ] दूर दृष्टि दोष

[ B ] निकट दृष्टि दोष

[ C ] जरादृष्टि दोष

[ D ] वर्णान्धता


                 Answer ⇒   A

[ 9 ] सामान्य नेत्र ( आँख ) की रेटिना पर बननेवाला प्रतिबिंब होता है।


[ A ] आभासी और सीधा

[ B ] वास्तविक और सीधा

[ C ] वास्तविक और उल्टा

[ D ] आभासी और उल्टा


                 Answer ⇒   C

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार Class 10th Objective Question 2023

[ 10 ] नेत्र लेंस में समायोजन की  क्रिया होती है।


[ A ] आयरिस द्वारा

[ B ] नेत्र लेंस द्वारा

[ C ] सिलियरी पेशियों द्वारा

[ D ] कोर्निया द्वारा


                 Answer ⇒   C

[ 11 ] किसी नेत्र का निकट बिंदु है ?


[ A ] 2.5 cm

[ B ] 2.5 m

[ C ] 25 cm

[ D ] 3 m


                 Answer ⇒   C

[ 12 ] पुतली के साइज को नियत्रित करने वाला गहरा पेशीय डायफ्राम क्या कहलाता है?


[ A ] परितारिका

[ B ] अभिनेत्र लेंस

[ C ] नेत्र पटल

[ D ] रेटिना


                 Answer ⇒   A

[ 13 ] आँख की पुतली किस प्रकार कार्य करती है?


[ A ] दृक तंत्रिका की भाँति

[ B ] पुतली की भाँति

[ C ] परितारिका की भाँति

[ D ] परिवर्ती द्वारक की भाँति


                 Answer ⇒   D

[ 14 ] कॉर्निया के पीछे एक संरचना होती है उसे –


[ A ] पुतली कहते हैं

[ B ] नेत्र पटल कहते हैं

[ C ] रेटिना कहते हैं

[ D ] परितारिका कहते हैं


                 Answer ⇒   D

[ 15 ] निकट दृष्टिदोष उत्पन्न होने का क्या कारण है?


[ A ] अभिनेत्र लेंस की वक्रता बढ़ जाना

[ B ] अभिनेत्र लेंस की वक्रता का घट जाना

[ C ] नेत्र गोलक की लम्बाई घट जाना

[ D ] सभी कथन सत्य हैं


                 Answer ⇒   A

[ 16 ] निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए किस लेंस का व्यवहार होता है?


[ A ] उत्तल

[ B ] अवतल

[ C ] समतल

[ D ] सभी


                 Answer ⇒   B

[ 17 ] आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है –


[ A ] परितारिका

[ B ] पक्ष्माभी पेशियाँ

[ C ] पुतली

[ D ] लेंस


                 Answer ⇒   A

[ 18 ] नेत्र में प्रवेश करने वाले प्रकाश किरणों का अधिकांश अपवर्तन होता है-


[ A ] नेत्रोद अंतर पृष्ठ पर

[ B ] अभिनेत्र के अंतरपृष्ठ पर

[ C ] कॉर्निया के बाहरी पृष्ठ पर

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   C

[ 19 ] किस दृष्टि दोष को अवतल और उत्तल लेंसों से बने द्विफोकसी लेंस द्वारा संशोधित दोनो  किया जा सकता है?


[ A ] निकट-दृष्टि दोष

[ B ] दीर्घ-दृष्टि दोष

[ C ] जरा-दूर दृष्टिता

[ D ] मोतियाबिंद


                 Answer ⇒   C

[ 20 ] नेत्र गोलक का व्यास लगभग है-


[ A ] 4 cm

[ B ] 2.3 cm

[ C ] 3.2 cm

[ D ] 3.8 cm


                 Answer ⇒   B

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार OBJECTIVE

[ 21 ] जब प्रकाश अत्यन्त चमकीला होता है तो पुतली बन जाती है-


[ A ] बड़ी

[ B ] सामान्य रहती है

[ C ] छोटी बन जाती है

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   C

[ 22 ] मंद प्रकाश में किसकी शिथिलता से पुतली पूर्ण रूप से फैल जाती है।


[ A ] कॉर्निया

[ B ] परितारिका

[ C ] एरिस

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   B

[ 23 ] पटल एक कोमल सूक्ष्म झिल्ली होती है जिसमें विशाल संख्याओं में किस प्रकार की कोशिकाएँ पायी जाती हैं?


[ A ] प्रकाश-सुग्राही

[ B ] सामान्य कोशिकाएँ

[ C ] [ A ] एवं [ B ] दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 24 ]   जब नजदीक की वस्तु को देखते हैं तो पक्ष्माभी पेशियाँ सिकुड़ जाती हैं और नेत्र का आकार हो जाता है-


[ A ] लम्बा

[ B ] पतला

[ C ] गोल

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   C

[ 25 ] नेत्र गोलक के गोल होने पर देख पाते हैं-


[ A ] निकट की वस्तुओं को

[ B ] दूर की वस्तुओं को

[ C ] 25 cm की दूरी पर की वस्तुओं को

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 26 ] वस्तु को हटा लेने के बाद भी नेत्र पटल पर प्रतिबिम्ब कितने सेकेण्ड तक रहता है?


[ A ] 1/10 S

[ B ] 1/20 S

[ C ] 1/16 S

[ D ] 1/5  second


                 Answer ⇒   A

[ 27 ] दृष्टि निबंध सिद्धांत का उपयोग कहाँ किया जाता है?


[ A ] चलचित्र प्रक्षेपन में

[ B ] फोटोग्राफी कैमरे में

[ C ] सूक्ष्मदर्शी में

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 28 ] कॉर्निया के पीछे क्या है जो काले रंग की पेशियों का समुच्चय है-


[ A ] परितारिका

[ B ] नेत्र पटल

[ C ] दृष्टि पटल

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 29 ] आयु में वृद्धि होने पर मानव नेत्र में समंजन क्षमता घट जाती है यह दोष कहलाती है –


[ A ] अबिंदुकता

[ B ] दीर्घ दृष्टिदोष

[ C ] लघु दृष्टिदोष

[ D ] जरादृष्टिदोष


                 Answer ⇒   D

class 10th science Objective Question 2023

[ 30 ] कॉर्निया में दोष अर्थात् उसके पूर्णतः गोलीय न होने के कारण किस प्रकार का नेत्र दोष होता है?


[ A ] अबिंदुकता

[ B ] दीर्घ दृष्टिदोष

[ C ] जरा दृष्टिदोष

[ D ] लघु दृष्टिदोष


                 Answer ⇒   A

[ 31 ] अबिन्दुकता नेत्र दोष वाले व्यक्ति के चश्मे में  किस तरह के लेंस से दोष का निवारण होता है?


[ A ] अवतल लेंस

[ B ] बेलनाकार लेंस

[ C ] उत्तल लेंस

[ D ] द्विफोकसी लेंस


                 Answer ⇒   B

[ 32 ]   दोष रहित नेत्र 25 cm और अनंत के बीच रखी वस्तु को आसानी से देख पाता है, इसके बीच की दूरी को कहते हैं।


[ A ] दृष्टि परिसर

[ B ] अनंत बिन्दु परिसर

[ C ] निकट बिन्दु परिसर

[ D ] कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 33 ] मानव नेत्र दो हैं अतः इनका दृष्टि क्षेत्र होगा-


[ A ] 180°

[ B ] 150°

[ C ] 160°

[ D ] 120°


                 Answer ⇒   A

[ 34 ] शिकार करने वाले जंतुओं के दो नेत्र उनके सिर पर विपरीत दिशाओं में स्थित होते हैं अतः इनका दृष्टिक्षेत्र होता है-


[ A ] न्यूनतम

[ B ] अधिकतम

[ C ] सामान्य

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   B

[ 35 ] सामान्य दृष्टि के वयस्क के लिए सुस्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी होती है, लगभग-


[ A ] 25 m

[ B ] 2.5 cm

[ C ] 25 cm

[ D ] 2.5 m


                 Answer ⇒   C

[ 36 ] किस लेंस का उपयोग कर दीर्घदृष्टि दोष को संशोधित किया जा सकता है?


[ A ] अवतल लेंस

[ B ] उत्तल लेंस

[ C ] कभी अवतल लेंस और कभी उत्तल लेंस

[ D ] बेलनाकार लेंस


                 Answer ⇒   B

[ 37 ] दूर-दृष्टिवाली आँखें साफ-साफ देख सकती है।


[ A ] दूर की वस्तुओं को

[ B ] निकट की वस्तुओं को

[ C ] बड़ी वस्तुओं को

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 38 ] कभी-कभी कुछ व्यक्तियों के नेत्र का क्रिस्टलीय लेंस दुधिया तथा धुंधला हो जाता है। इस स्थिति को क्या कहते हैं?


[ A ] मोतियाबिंद

[ B ] अंधापन

[ C ] आँख की बड़ी बीमारी जिसका निवारण असंभव है

[ D ] दीर्घ दृष्टि दोष


                 Answer ⇒   A

[ 39 ] जरा-दूरदृष्टिता क्यों उत्पन्न हो जाता है? क्योंकि-


[ A ] नेत्र की समंजन क्षमता घट जाती है

[ B ] पक्ष्माभी पेशियाँ धीरे-धीरे सबल हो जाती हैं

[ C ] नेत्र लेंस के लचीलापन बढ़ने लगता है

[ D ] सभी कथन सत्य हैं


                 Answer ⇒   A

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार QUESTIONS

[ 40 ] दीर्घ दृष्टिदोष होने का क्या कारण हैं?


[ A ] अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का घटना

[ B ] नेत्र गोलक का बड़ा हो जाना

[ C ] अभिनेत्र लेंस की वक्रता का घटना

[ D ] अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का अत्यधिक हो जाना


                 Answer ⇒   D

[ 41 ] अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन किया जाता है।


[ A ] पुतली द्वारा

[ B ] दृष्टिपटल द्वारा

[ C ] पक्ष्माभी द्वारा

[ D ] परितारिका द्वारा


                 Answer ⇒   C

[ 42 ] एक नेत्र वाले व्यक्ति का दृष्टि क्षेत्र होगा-


[ A ] 140°

[ B ] 180°

[ C ] 150°

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   C

[ 43 ] एक नेत्र वाले व्यक्ति को सारा संसार कैसा दीखता है?


[ A ] द्विविमीय चपटा

[ B ] त्रिविमीय गोल

[ C ] [ A ] और [ B ] दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 44 ] हमारे दो आँख सिर पर स्थित हैं अतः हमें वस्तु दिखता है।


[ A ] द्विविमीय

[ B ] त्रिविमीय

[ C ] (A) और (B) दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   B

[ 45 ] रेटिना प्रकाश को परिवर्तित करता है।


[ A ] विद्युत ऊर्जा में

[ B ] विद्युत सिगनल में

[ C ] वास्तविक प्रतिबिम्ब में

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   B

[ 46 ] नेत्र दान करने वाले व्यक्ति की आयु सीमा होगी।


[ A ] 10 वर्ष

[ B ] 25 वर्ष

[ C ] 60 वर्ष

[ D ] इनमें से सभी


                 Answer ⇒   D

[ 47 ] मृत्यु के पश्चात् कितने घंटे के अंदर नेत्र  निकाल लेना चाहिए?


[ A ] 2 से 3 घंटे के भीतर

[ B ] 4 से 6 घंटे के भीतर

[ C ] 8 से 10 घंटे के भीतर

[ D ] 10 से 12 घंटे के भीतर


                 Answer ⇒   B

[ 48 ] इनमें से कौन व्यक्ति नेत्र दान कर सकता है?


[ A ] संक्रामक रोग से पीड़ित

[ B ] मधुमेह का रोगी

[ C ] दमे का रोगी

[ D ] [ B ] एवं [ C ] दोनों


                 Answer ⇒   D

[ 49 ] निम्न में से कौन ऐसे व्यक्ति हैं जो नेत्रदान नहीं कर सकते हैं?


[ A ] एड्स से पीड़ित

[ B ] दमे से पीड़ित

[ C ] मधुमेह से पीड़ित

[ D ] चश्मा पहनने वाले व्यक्ति


                 Answer ⇒   A

[ 50 ] विकासशील देशों में कितने करोड़ व्यक्ति दृष्टिहीन हैं?


[ A ] 4 करोड़

[ B ] 5 करोड़

[ C ] 3.5 करोड़

[ D ] 10 करोड़


                 Answer ⇒   C

[ 51 ] अभिनेत्र लेंस की वह क्षमता जिसके कारण वह । अपनी फोकस दूरी को समायोजित कर लेता है


[ A ] समंजन कहलाता है

[ B ] लेंस मोटा हो जाता है

[ C ] लेंस पतला हो जाता है

[ D ] सिलियरी पेशियाँ सिकुड़ जाती हैं


                 Answer ⇒   A

[ 52 ] कौन रंग है जिसका खतरे के सिग्नल में उपयोग होता है?


[ A ] नीला रंग

[ B ] बैंगनी रंग

[ C ] लाल रंग

[ D ] पीला रंग


                 Answer ⇒   C

[ 53 ] श्वेत प्रकाशं जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो रंग सबसे अधिक विचलित होता है, वह है


[ A ] लाल

[ B ] पीला

[ C ] बैंगनी

[ D ] नीला


                 Answer ⇒   C

[ 54 ] प्रकाश एक पतली झिल्ली से होकर नेत्र में प्रवेश करता है। इस झिल्ली को कहते हैं-


[ A ] नेत्र पटल

[ B ] कॉर्निया

[ C ] परितारिका

[ D ] पुतली


                 Answer ⇒   B

[ 55 ] प्रिज्म से  होकर सूर्य का श्वेत प्रकाश गुजरने पर श्वेत प्रकाश सात रंगों में विच्छेदित हो जाता है। इसमें लाल रंग के प्रकाश काविचलन—


[ A ] बैंगनी प्रकाश से कम है

[ B ] हरे प्रकाश से कम है

[ C ] आसमानी से कम है

[ D ] सभी रंगों से कम है


                 Answer ⇒   D

[ 56 ] चूजे के दृष्टिपटल में कौन-सी कोशिकाएँ नहीं होती हैं


[ A ] संशलाका कोशिकाएँ

[ B ] शंकु कोशिकाएँ

[ C ] ऊपर दिए दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   B

[ 57 ] किसी कोलायडी विलयन से प्रकाश पुंज गुजरने पर यह कैसा दिखता है?


[ A ] प्रकाश पुंज का मार्ग दिखाई देता है

[ B ] प्रकाश पुंज का मार्ग नहीं दिखाई पड़ता है

[ C ] प्रकाश पुंज का मार्ग धुंधला दिखाई पड़ता है

[ D ] दिया गया कथन सत्य है


                 Answer ⇒   A

[ 58 ] घने जंगलों से होकर जब प्रकाश पुंज गुजरता हे तो वायुकण प्रकाश पुंज को प्रकीर्णित करता है और प्रकाश पुंज का मार्ग स्पष्ट दिखता है। इस प्रभाव को कहते हैं –


[ A ] प्रकाश का विसरण

[ B ] प्रकाश का विक्षेपण

[ C ] टिंडल प्रभाव

[ D ] प्रकाश का विक्षेपण


                 Answer ⇒   C

[ 59 ] प्रकीर्णित प्रकाश का वर्ण किस पर निर्भर करता है?


[ A ] प्रकीर्णन करने वाले कणों के स्वभाव पर

[ B ] प्रकीर्णन करने वाले कणों के रासायनिक गुण पर

[ C ] प्रकीर्णन करने वाले कणों के भौतिक गुणों पर

[ D ] प्रकीर्णन करने वाले कणों के साइज पर


                 Answer ⇒   D

[ 60 ] तारों का टिमटिमाना वायु माध्यम के किस गुण पर निर्भर करता है?


[ A ] ऊपर से नीचे की ओर वायु का अपवर्तनांक बढ़ता है।

[ B ] नीचे से ऊपर की ओर वायु का अपवर्तनांक बढ़ता है

[ C ] वायु के अपवर्तनांक स्थिर रहता है

[ D ] ऊपर से नीचे की ओर वायु का अपवर्तनांक घटता है


                 Answer ⇒   A

मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार क्लास 10th साइंस

[ 61 ] प्रिज्म से सूर्य का प्रकाश गुजरने पर पर्दे पर सात रंग देखे जाते हैं क्योंकि


[ A ] प्रिज्म सात रंगों से निर्मित है

[ B ] सूर्य के प्रकाश में कोई रंग नहीं है

[ C ] सर्य के श्वेत प्रकाश में सात रंग मौजद है

[ D ] इनमें से सभी उत्तर सही हैं


                 Answer ⇒   C

[ 62 ] वायुमंडल के सबसे ऊपरी परत में अंधेरा मालूम पड़ता है क्योंकि


[ A ] धूलकणों की कमी से सूर्य प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं हो पाता है

[ B ] ऊपर का वायु काफी हल्का होता है

[ C ] सूर्य की किरणें उस क्षेत्र तक नहीं पहुँच पाती हैं

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 63 ] किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश कैसा प्रतीत होता है?


[ A ] काला

[ B ] नीला

[ C ] लाल

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 64 ] द्वितीयक इन्द्रधनुष में पानी के बूंद के अन्दर कितने आन्तरिक परावर्तन होती है?


[ A ] एक

[ B ] दो

[ C ] तीन

[ D ] चार


                 Answer ⇒   B

[ 65 ] जब पानी की बूंदों के भीतर एक ही पूर्ण परावर्तन होते हैं तो ऐसे इन्द्रधनुष को कहा जाता है


[ A ] प्राथमिक

[ B ] द्वितीयक

[ C ] दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 66 ] सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का गोला दिखता है


[ A ] गोलाकार

[ B ] अण्डाकार

[ C ] चपटा

[ D ] घनाकार


                 Answer ⇒   C

[ 67 ] जब प्रकाश वायु के कणों पर पड़ता है तो कणों के आवेश कंपन करने लगता है और कंपन से प्रकाश उत्पन्न होता है और सभी दिशाओं में फैलने लगता है। इस घटना को क्या कहते हैं?


[ A ] प्रकीर्णन

[ B ] विकिरण

[ C ] प्रकाश का विक्षेपण

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 68 ] दूध और शुद्ध पानी से लेजर लेजरबीम[ किरणपुंज ] गुजरने पर


[ A ] शुद्ध पानी में प्रकीर्णन होता है

[ B ] दूध में प्रकीर्णन होता है क्योंकि इसमें कोलायडी कण है

[ C ] ‘क’ और ‘ख’ दोनों

[ D ] इनमें से कोई नही


                 Answer ⇒   B

[ 69 ] किस वर्ण [ रंग ] का तरंगदैर्ध्य सबसे बड़ा है?


[ A ] लाल

[ B ] नीला

[ C ] पीला

[ D ] बैंगनी


                 Answer ⇒   A

[ 70 ] काँच का अपवर्तनांक विभिन्न वर्गों के प्रकाश के लिए—-


[ A ] भिन्न-भिन्न होता है

[ B ] समान होता है

[ C ] [ A ] एवं [ B ] दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 71 ] काँच का अपवर्तनांक किस वर्ण के लिए अधिकतम है?


[ A ] लाल

[ B ] पीला

[ C ] बैंगनी

[ D ] आसमानी


                 Answer ⇒   C

[ 72 ] काँच का अपवर्तनांक किस वर्ण के लिए न्यूनतम होता है|


[ A ] बैंगनी

[ B ] लाल

[ C ] पीला

[ D ] हरा


                 Answer ⇒   B

[ 73 ] एक प्रिज्म सूर्य के श्वेत प्रकाश को सात रंगों में विभक्त करता है, अगर दूसरा प्रिज्म उलटकर इन सात रंगों को गुजरने दिया जाए तो कैसा रंग प्राप्त होगा?


[ A ] पीला

[ B ] लाल

[ C ] श्वेत

[ D ] बैंगनी


                 Answer ⇒   C

[ 74 ] प्रिज्म से श्वेत प्रकाश गुजरने पर सात रंगों में विभक्त होकर अलग-अलग दिखलाता है क्योंकि इनके अलग-अलग–


[ A ] तरंगदैर्घ्य हैं

[ B ] एक ही तरंगदैर्घ्य है

[ C ] इनकी ऊर्जा समान है

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 75 ] श्वेत प्रकाश जब किसी वस्तु पर पड़ता है तो वह वस्तु लाल वर्ण के प्रकाश को परावर्तित करता है तो उस वस्तु का वर्ण होगा


[ A ] बैंगनी

[ B ] पीला

[ C ] लाल

[ D ] आसमानी


                 Answer ⇒   C

[ 76 ] नीले वर्ण की प्रकाश से हरे वर्ण की वस्तु को प्रदीप्त करने पर यह वस्तु कैसा दिखेगा?


[ A ] हरा

[ B ] काला

[ C ] नीला

[ D ] पीला


                 Answer ⇒  B 

[ 77 ] पेड़ की पत्तियाँ हरे वर्ण की दिखती हैं क्योंकि यह परावर्तित करता है


[ A ] हरे वर्ण को

[ B ] लाल वर्ण को

[ C ] पीले वर्ण को

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 78 ] लाल गुलाब को हरे प्रकाश में देखा जाए तो यह कैसा प्रतीत होगा?


[ A ] पीला

[ B ] बैंगनी

[ C ] काला

[ D ] नीला


                 Answer ⇒   C

[ 79 ] प्रकाश का प्राथमिक वर्ण कौन है?


[ A ] लाल

[ B ] नीला

[ C ] हैरा

[ D ] [ A ] , [ B ] एवं [ C ] तीनों


                 Answer ⇒   D

Class 10th मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार Objective Question 2023

[ 80 ] तीनों प्राथमिक वर्णों को उचित अनुपात में मिलाने पर श्वेत प्रकाश बनते हैं और इनमें से एक प्राथमिक वर्ण को घटाने पर प्राप्त वर्ण कहलाते हैं


[ A ] मिश्र वर्ण

[ B ] मैजेंटा, स्यान तथा नीला

[ C ] [ A ] एवं [ B ]

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   C

[ 81 ] नीला तथा हरा प्रकाश के मिलने पर किस वर्ण का प्रकाश प्राप्त होगा?


[ A ] हरा

[ B ] सियान 

[ C ] पीला

[ D ] काला


                 Answer ⇒   B

[ 82 ] लाल तथा नीले वर्ण के प्रकाश मिलने पर किस वर्ण का प्रकाश प्राप्त होगा?


[ A ] मैजेंटा

[ B ] लाल

[ C ] नीला

[ D ] पीला


                 Answer ⇒   A

[ 83 ] लाल तथा हरे वर्गों के प्रकाश के मिलने पर किस वर्ण का प्रकाश उत्पन्न होगा?


[ A ] लाल

[ B ] हरा

[ C ] पीला

[ D ] काला


                 Answer ⇒   C

[ 84 ] अभिनेत्र लेंस की वक्रता में परिवर्तन किसक द्वारा होता है?


[ A ] एरिस द्वारा

[ B ] परितारिका द्वारा

[ C ] पक्ष्माभी पेशियों द्वारा

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   C

[ 85 ] पेशियों के शिथिल होने पर अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी लगभग होती है


[ A ] 3.5 cm

[ B ] 2.5 cm

[ C ] 4.2 cm

[ D ] 2.7cm


                 Answer ⇒   B

[ 86 ] मोटर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निम्न में ‘किन व्यक्तियों को दिया जाता है?


[ A ] जो वर्णांध हैं

[ B ] जो वर्णांध नहीं हैं

[ C ] [ A ] एवं [ B ] दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   B

[ 87 ] पराबैंगनी प्रकाश ( तरंगदैर्घ्य अत्यन्त कम ) में वस्तुओं को देखना


[ A ] कठिन है

[ B ] आसान है

[ C ] [ A ] और [ B ] दोनों

[ D ] इनमें से कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 88 ] कोलॉइडी कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन को कहा जाता है


[ A ] टिंडल प्रभाव

[ B ] क्रिण्टल प्रभाव

[ C ] [ A ] एवं [ B ] दोनों

[ D ] कोई नहीं


                 Answer ⇒   A

[ 89 ] अति सूक्ष्म कण किस तरह के प्रकाश को प्रकीर्ण करते हैं?


[ A ] लाल

[ B ] पीला

[ C ] नीला

[ D ] बैंगनी


              Answer ⇒  C

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ