विराट कोहली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबलों से पहले भारतीय टीम 4 वॉर्मअप मैच खेल रही है. भारत का दूसरा वॉर्मअप मैच आज यानी 13 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया, जहां पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 168 रनों पर रोक दिया. इस मुकाबले मे एक बार फिर विराट कोहली नहीं मौजूद थे. वहीं इस मुकाबले मे रोहित शर्मा की मौजदगी के बाद भी केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई.
विराट कोहली एक बार फिर रहे बाहर
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के मेन मुकाबलों से पहले वॉर्मअप मैच खेल रही है. आज भारत का दूसरा वॉर्मअप मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ था. भारत के इस दूसरे वॉर्मअप मैच में भी किंग कोहली नहीं मौजूद थे. भारत के पहले वॉर्मअप मैच में भी किंग कोहली प्लेइंग इलेवन से बाहर थे.
इसकी वजह भारतीय टीम के दो आगामी वॉर्मअप मैच को माना जा रहा है जिसे टीम आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.
इन दोनो टीमों के खिलाफ भारत अपने बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी और इसी लिए विराट कोहली को पहले दोनो वॉर्मअप मैच ने आराम दिया गया था ताकि उन्हें आगामी वॉर्मअप मैचों में इस्तेमाल किया जा सके.
वॉर्मअप मैचों में खिलाड़ियों की हो रही टेस्टिंग
टी20 वर्ल्ड कप के मेन मुकाबले से पहले भारतीय टीम वॉर्मअप मैच खेल रही है ताकि ऑस्ट्रेलिया की पिचों का हाल सही तरह से जान सके ताकि आगामी मेन मुकाबलों में धमाल मचा सके. इस वॉर्मअप मैच के जरिए भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने प्लेयर्स को आजमाती नजर आ रही है.
ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक में अगल अगल बदलाव कर प्लेयर्स के प्रतिभा का अनुमान लगा रही है भारतीय टीम ताकि आगामी मेन मुकाबलों में इन खिलाड़ियों का सही जगह पर सही इस्तेमाल किया जा सके.
दूसरे वॉर्मअप मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह.
TAGGED:टी20 वर्ल्ड कप 2022विराट कोहली
CRICKET NEWS
- LSG vs CSK, IPL 2022 Live Score: IPL 2022: आखिरी ओवर में डूबी चेन्नई की लुटिया, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने दी मात
- आज शुरू होगा T20 का धूम-धड़ाका, यहां जानिए आईपीएल 2022 से जुड़ी सभी जानकारियां व खास बातें आईपीएल
- Dream11 Se Paise Kaise Kamaye 2022 ड्रीम 11 से लाखो कैसे कमाए 2022
- RCB vs KKR Highlights: बैंगलोर ने कोलकाता को तीन विकेट से हराया, दिनेश कार्तिक ने चौका लगाकर दिलाई जीत
- IPL 2022 RR Vs SRH: आउट या नॉटआउट? संजू सैमसन से छूटी केन विलियमसन की कैच तो पड्डिकल ने ऐसे दिखाया कमाल
- RCB vs PBKS Highlights: पंजाब की बल्लेबाजी के आगे बैंगलोर के गेंदबाज पस्त, ओडियन स्मिथ की तूफानी पारी ने दिलाई जीत
- IPL 2022 LSG Vs GT: राहुल तेवतिया-डेविड मिलर की तबाही, हारा हुआ मैच जीत गया गुजरात, केएल राहुल की लखनऊ चित





0 टिप्पणियाँ
पहले आप पोस्ट पढें