जानवरो की अजीबो गरीब हरकत छत पर चढ़ गई गाय, देखे वायरल Video

 बस्ती जिले से एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक गाय एक कच्चे मकान की खपरैल वाली छत पर चढ़ गई। काफी मशक्कत के बाद गाय को नीचे उतारा जा सका।

बेमौसम बरसात और ठंड से बचने की कोशिश में हर कोई जुटा है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार की शाम एक निराश्रित गाय ठिकाने की तलाश में एक 10 फीट ऊंचे पुराने मकान के छत पर चढ़ गई।

गाय का वजन न संभाल पाने की वजह से छत का खपरैल गिर गया, जिसमें गाय फंस गई। करीब तीन घंटे तक गाय छत फंसी रही। गाय की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की जा रही है। बताया जाता है कि गाय जर्जर मकान के मलबे के सहारे छत तक पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों को गाय की यह हरकत असामान्य लगी।

बताया जाता है कि गाय जर्जर मकान के मलबे के सहारे छत तक पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों को गाय की यह हरकत असामान्य लगी। ग्रामीणों ने गाय को उतारने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

घटना के करीब तीन घंटे बाद डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाय को बचाया। यह घटना हर्रैया इलाके के पिकौर मिश्र गांव की बताई जा रही है। लोग गाय की इस हरकत पर हैरानी जताते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

हर्रैया एसएचओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पुलिस को जानकारी मिली कि एक गाय जर्जर मकान की छत पर फंसी है। मकान की छत पर गाय कैसे चढ़ी, यह पता नही चल सका है।

रात की वजह से टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू किया गया। मकान का कुछ हिस्सा गिरा हुआ है। हो सकता है गाय खराब मौसम से बचने के इरादे से मलबे के सहारे इतनी ऊंचाई पर चढ़ी हो।

देखे Video :


आपकी जानकारी के लिए बता दे की Technical Samir 1M नामक एक यूट्यूब अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है और इन वीडियो में गाय ने सबका दिल दहला दिया हे ।अब तक इस वीडियो को लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। अब तक इस वीडियो को हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ