कोबरा सांप को कर रहा था Kiss, सांप ने पलटकर कर दिया Kiss, अब ऐसी ही इस युवक की हालत

 इंटरनेट की दुनिया पर वीडियोज की भरमार है। हमें यहां पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए आए दिन देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं, तो कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले भी होते हैं। लेकिन कई बार इंटरनेट पर हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ देर के लिए आप भी सोच विचार में पड़ जाएंगे। जहां लोगों को किंग कोबरा के नाम से ही डर लगने लगता है, वहीं एक शख्स सांप के साथ कुछ ऐसी हरकत कर देता है जिस पर यकीन कर पाना हर किसी के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।

किंग कोबरा को किस करने लगा शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स को किंग कोबरा को पकड़े हुए देखा जा सकता है। यह जो हैरान कर देने वाला वीडियो है, यह कर्नाटक के शिवमोगा से सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को कोबरा सांप को किस करना काफी भारी पड़ गया। जैसे ही शख्स ने कोबरा को किस किया। वैसे ही कोबरा ने उसके होठों पर डस लिया।

कोबरा के काटते ही शख्स के होठों से खून निकलने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद शख्स को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर ने कहा कि अगर समय पर इलाज नहीं मिलता, तो युवक की जान जा सकती थी।

आपको बता दें कि शिवमोगा में एलेक्स और रोनी नाम के दो युवक सांपों के रेस्क्यू का कार्य करते हैं। यह युवक सांपों को आवासीय क्षेत्रों से पकड़ कर जंगल में सही सलामत छोड़ कर आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही एलेक्स को जब सूचना प्राप्त हुई कि एक शादी वाले घर में दो कोबरा सांप नजर आए हैं, तो वह रोनी के साथ मौके पर पहुंच गया और सांपों को पकड़ लिया।


पहले एलेक्स ने कोबरा को पकड़ने के बाद उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। जब वह सांप के साथ खेलते खेलते कोबरा को किस करने लगा, तभी कोबरा ने उसके होठों पर डस लिया। जब सांप के डसने से एलेक्स की तबीयत बिगड़ी तो उसे तुरंत ही मैकगन अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज कर उसकी जान बचा ली। इलाज के बाद एलेक्स को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज होने से युवक की जान बच गई है। अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो युवक की जान जा सकती थी। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हम सभी को यह समझ लेना चाहिए कि इस तरह के जानवरों को भूलकर भी आजमाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए अन्यथा वीडियो में देख सकते हैं कि इसका नतीजा क्या हो सकता है।


इसे पढे़।

झोपड़ी की छत पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पढ़ता दिखा बच्चा, IAS-IPS ने की खूब तारीफ!

पढ़ाते पढ़ाते एकाएक टीचर ने किया कमरतोड़ डांस ,सब स्टुडेन्ट देखते रहगए,वायरल वीडियो

बिहार के DM साहब का ऐसा सरल अंदाज़, यहाँ बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते दिखे

महिलाओं द्वारा मात्र 80 रुपये में शुरू किया व्यवसाय, आज 800 करोड़ का बिज़नेस एम्पायर है

वह भारतीय पयलट, जिसने वर्ल्ड वार एक में फ़ाइटर जेट उड़ाकर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया था



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ