किसी ने सच ही कहा है की इंसान गरीब पैदा जरूर हो सकता, लेकिन कभी गरीब ही रह कर नही मरना चाहिए। क्युकी जिंदगी हमे कही ऐसे मौके देती हैं जिसको हम अपनी कामयाबी में तकदील कर सकतें हैं। और अपनी जिंदगी को बदल सकते हैं। कुछ ऐसी ही गरीबी में रहने वाला एक युवक ने आज 8 करोड़ की कंपनी खड़ी की।
आज हम आपको एक ऐसे ही युवक की कहानी बताएंगे। जिन्होने अपना जीवन झुग्गी झोपड़ी में व्यतीत किया और अपनी जिंदगी को इस तरह से पलटा की हर कोई सुन कर हैरान रह जायेगा, क्युकी किसी भी व्यक्ति के लिए इतना कुछ पाना आसान नहीं होता। काफी संघर्ष का सामना कर आज उन्होंने अपनी जिंदगी में खुशियों के काफी रंग भर दिए।
आइए जानते है कौन है वो….
आज हम जिसकी बात कर रहे है उनका नाम अलख पांडेय (Alakh Pandey) है जिनके आज के समय में काफी चर्चे हो रहे है जिन्होने अपने जीवन में काफी संघर्ष कर आज एक ऐसी सफलता की मौकाम हासिल की। आपको बता दे की, एक समय पे अखल ने काफी गरीबी देखी जिसमे ना ही उनके पास रहने के लिए घर था। क्युकी जब वह छट्टी कक्षा में थे तब उनका घर बिक गया था। जिसके बाद उनके घर की हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद उनके पास रहने के लिए कोई घर नही था, जिसके चलते उन्होंने झुग्गी झोपड़ी में जा कर रहने का सोचा। अब अलख पांडेय ने यह सब देखा तो उन्हे लगने लगा की घर के हालात काफी बिगड़ चुके है जिसके चलते छोटी सी उम्र में ही उन्होंने घर के हालात को सुधारने की सोची और काफी विचार के बाद वह बच्चो को ट्यूशन देने लगे।
आपको बता दे की, अलख का सपना तो एक्टर बनने का था लेकिन घर के हालात बिगड़ने के कारण उनका शौक –शौक ही रह गया और वह ट्यूशन देने लगे, लेकिन अलख का कहना है की उन्हे अभी भी एक्टिंग करना अच्छा लगता है जरूरी नहीं है की उन्होंने अगर रास्ता अलग चुना तो वह एक्टिंग का शौक खतम कर चुके है। वो अपनी एक्टिंग बच्चो को पढ़ाते समय दिखाते हैं।
सफलता की और रखा पहला कदम…
हमने आपको बताया की अलख छोटी सी उम्र में ही बच्चो को ट्यूशन देने लगे, और उन्हे नही पता था की ये ट्यूशन ही उनका कैरियर बनेगी और यही उनकी सफलता का रास्ता होगा। अलख जिन्होने अपनी कॉलेज की पढ़ाई को कुशलतापूर्वक पूरा किया और 4 वर्षो से बच्चो को ऑफलाइन ट्यूशन पढ़ाते आए। लेकिन हम सब जानते है की आज का जमाना ऑनलाइन का जमाना ज्यादा है चाहे काम हो, या पढ़ाई हो, या कुछ मंगवाना सब ऑनलाइन हो सकता। तो अलख को भी लगने लगा की ऑफलाइन से ज्यादा आज कल लोग ऑनलाइन को ज्यादा मानने लगे है तो यही सोच रखते हुए अलख ने यूट्यूब पे एक चैनल तैयार किया, जिसका नाम उन्होंने फिजिक्स वाला (Physics wallah) रखा, और इस चैनल का निर्माण उन्होंने 2016 में किया जिसे बच्चे उनकी ऑनलाइन वीडियो को काफी पसंद करने लगे और उनके द्वारा डाली गई कंटेंट वीडियो को काफी प्यार मिलने लगा।
आखिर कार मिली सफलता….
अब आप जान ही चुके होंगे की अलख पांडेय जो आज इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचे है वो सब उनकी मेहनत और उनके जुनून से संभव था आज अलख एक जिन्होने 8 करोड़ की कंपनी खड़ी की और उसके संस्थापक है (Co- Founder of Physics wallah), जिसका नाम फिजिक्स वाला (Physics wallah) है। हमने आपको बताया की अलख आज इतने सफल इंसान बन चुके है जिनकी जिम्मेदारी इतनी बड़ चुकी है की उन्होंने कुछ ऐसा करने का सोचा, जिसमे वो बच्चो के लिए खुद से बनाए गए नोट्स का निर्माण करे। जिसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट खोला जिसमे बच्चो ने बेहद दिलचस्पी से उसमे दाखिला लिया। आज अलख कहते है की जितनी भी कामयाबी उन्हे हासिल हुई है सब उनके स्टूडेंट के प्यार से हुई है। क्युकी अलख ने जब अपने काम की शुरुवात की थी तो उनके पास पढ़ाने के लिए अच्छी जगह भी नहीं थी जिसके बाद भी बच्चो ने इतना प्यार दिया और आज उन्हे ऐसी ऊंचाइयों पर ला कर खड़ा कर दिया।
अलख का मानना है जिस तरह उनके स्टूडेंट ने उन्हे प्यार दिया। वो भी ठीक उस तरह उनको अच्छा पढ़ा कर उनकी जिंदगी को सुधारना चाहेंगे। क्युकी अलख का कहना है की विद्यार्थी तभी काबिल बनता हैं जब वह पढ़ाई कर एक अच्छी नौकरी को हासिल कर लेता है ठीक इस बात को लेकर अलख अगले वर्ष में ऑनलाइन टीचिंग को लेकर काफी फोकस करेंगे और साथ ही साथ ऑफलाइन इंस्टीट्यूट भी खोलेंगे।
अलख जिन्होने कभी नही सोचा होगा की उनकी जिंदगी उनको यह तक ले आयेगी। क्युकी जब एक इंसान गरीबी का सामना करता है तब वह बहुत कुछ सहन करता हैं जिससे वह कुछ ऐसा करना चाहता है की उनकी जिंदगी का रुख इस तरह बदले की जिसके बारे में वो सोच भी नही सकते, ठीक इसी तरह अलख भी आज करोड़पति में से एक युवक कहलाते है जो सह–संस्थापक है आज हर उन लोगो को अलख से सीख लेनी चाहिए की जिंदगी में कैसा भी मोड़ क्यू ना हो रास्ता उसी को मिलता है जिसके हौसले और सपने बुलंद हो।
इसे पढे़।
झोपड़ी की छत पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी में पढ़ता दिखा बच्चा, IAS-IPS ने की खूब तारीफ!
पढ़ाते पढ़ाते एकाएक टीचर ने किया कमरतोड़ डांस ,सब स्टुडेन्ट देखते रहगए,वायरल वीडियो
बिहार के DM साहब का ऐसा सरल अंदाज़, यहाँ बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते दिखे
महिलाओं द्वारा मात्र 80 रुपये में शुरू किया व्यवसाय, आज 800 करोड़ का बिज़नेस एम्पायर है



0 टिप्पणियाँ
पहले आप पोस्ट पढें